Imports & Exportsनिर्यात शुरू करें

शिपमेंट · 03

पैकिंग सूची

खेप के हर पैकेट में क्या है, उसके वज़न और आकार के साथ पूरी सूची।

PACKING LISTनमूना — काल्पनिक नाम और आँकड़े
Invoice ref.
SAE/EXP/0001
Packages
400 PP bags, marked SAE 1–400
Net weight
20,000 kg
Gross weight
20,160 kg
Per bag
50 kg net / 50.4 kg gross
Container
ABCU 0000000 (20 ft)
Seal
SL 000000
कौन बनाता है
निर्यातक
किसके लिए
निर्यात और आयात

यह क्यों ज़रूरी है

सीमा शुल्क इसी से पैकेट चुनकर जाँच करता है। शिपिंग लाइन, एयरलाइन और खरीदार इससे मिलान करते हैं कि कुछ कम तो नहीं है। इस पर लिखा कुल वज़न धर्मकांटे और बिल ऑफ़ लैडिंग से मेल खाना चाहिए।

इसमें क्या लिखा होता है

  • बीजक संदर्भ, निर्यातक और खरीदार
  • पैकेटों की संख्या और प्रकार, निशान और नंबर
  • हर पैकेट में रखा सामान
  • शुद्ध वज़न, कुल वज़न और माप
  • कंटेनर और सील नंबर (समुद्री), पता चलते ही

ग़लतियों से बचें

  • हर कार्टन पर नंबर डालें और सूची में वही नंबर लिखें।
  • खरीदार न माँगे तो पैकिंग सूची पर दाम न लिखें।
स्रोत (1)
  1. ICEGATE — Indian Customs Electronic Gateway (CBIC)

शिपमेंट के और दस्तावेज़

सभी दस्तावेज़ →